रीवा

रीवा में विकास के साथ ही शांति व सौहार्द का वातावरण निर्मित हुआ है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

शहीद रामानंद सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में विकास के साथ ही शांति व सौहार्द का वातावरण निर्मित हुआ है। लोग अब विकास की बातें करते हैं तथा अपने जनप्रतिनिधियों से नि संकोच विकास कार्यों की मांग करते है जो यह दर्शाता है कि लोकतंत्र अब परिपक्व हो रहा है। श्री शुक्ल शहीद रामानंद सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नामानंद सिंह जी शोषण व अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाते थे तथा लोगों की मदद के लिये हमेशा आगे आ जाते थे। वह अपनी पूर्व रीवा में अराजकता का वातावरण था। लोग सुरक्षित नहीं थे। मगर हमारी सरकार के आने के बाद रीवा व मध्यप्रदेश शाति का टापू बन गया है। लोग विकास की चर्चा करते हैं तथा अपने गली, मोहल्ले, कालोनी व शहर में विकास कार्यों के लिये जनप्रतिनिधियों से निसंकोच अपनी मांगे रखते हैं। क्योकि जनता से चुने हुए व्यक्ति जनता के लिये ही कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने शहीद रामानंद सिंह एवं स्व. शिवेन्द्र सिंह जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए आश्वस्त किया कि बरा मोहल्ले का नाम शहीद रामानंद सिंह के नाम पर तथा रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल के मार्ग का नाम स्व. शिवेन्द्र सिंह जी के नाम पर कराये जाने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद सतना श्री गणेश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक देवतालाब गिरीश गौतम, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व सांसद देवराज सिंह एवं बुद्धसेन पटेल, पूर्व विधायक रामलखन पटेल, श्रीमती माया सिंह, डॉ. अजय सिंह, राम सिंह, रश्मि सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े व्यक्ति तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!