
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। आज दिनांक 23/07/2025 दिन बुधवार को जुबली श्रमिक मनोरंजन गृह सेक्टर बी दुधीचुआ के सभागार में भारतीय मजदूर संघ के 71वां स्थापना दिवस बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में आदरणीय श्रीमान वाई.एन. सिंह बघेल जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश का मुख्य वक्ता के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना विचार प्रकट किए। श्री सिंह जी ने अपने वक्तव्य में भारतीय मजदूर संघ की कार्यपद्धति, भारतीय मजदूर संघ की उत्पत्ति एवं भारतीय मजदूर संघ के दृष्टिकोण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा किया। द्वितीय वक्ता के रुप में श्री उपेन्द्र द्विवेदी जी ने भी भारतीय मजदूर संघ पर अपने विस्तृत विचार रखे।इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली के द्वारा सिंगरौली में निवासरत भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ सदस्यों में श्री वाई एन सिंह जी, श्री उपेन्द्र द्विवेदी जी, श्री भाई लाल द्विवेदी जी, श्री सुरेश द्विवेदी जी एवं श्री कमलेन्दु शेखर शर्मा जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा मां भारती एवं श्रद्धेय दंतों पंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं अगरबत्ती जलाकर कर पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को मंच आसिन कर संगठन के रीति नीति के अनुसार अंग वस्त्र से भेंट कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला सिंगरौली के उपाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह चंदेल जी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भारती मजदूर संघ जिला सिंगरौली के जिला मंत्री श्री शशिपाल सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस प्रकार रही। श्री रणजीत सिंह चंदेल श्री शशि पाल सिंह श्री अनुज श्रीवास्तव से उपेंद्र द्विवेदी श्री कमलेंद्र शेखर शर्मा श्री राजकुमार सिंह श्री राम विलोचन शर्मा की श्री पुरुषोत्तम कुमार श्रीमती रीता रवानी श्रीमती सुशीला सिंह श्रीमती नीलम शर्मा श्रीमती रेशमा सिंह श्रीमती रिंकू श्रीमती साधना पांडेय श्री धीरेन्द्र नाथ महतो श्री संजीव कुमार श्री पवन सिंह श्री राकेश पाण्डेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।।