बड़ी खबरसिंगरौली

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत फैक्ट्री, छात्रावास, धार्मिक स्थल, कारखानों में चला विशेष जनजागरूकता अभियान

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक नशे से दूरी है जरूरी विषय पर सिंगरौली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रदेशव्यापी अभियान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के पर्यवेक्षण में तथा एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।


थाना/चौकीयों द्वारा आयोजित कार्यक्रम—
थाना विंध्यनगर द्वारा आज विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सेमरा बाबा मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाकर, सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया। थाना परिसर में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों सहित पुरुषों व महिलाओं को एकत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एनटीपीसी लेबर गेट पर श्रमिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई। एनटीपीसी पावर प्लांट स्थित ष्टदृस्स्त्र कार्यालय एवं अग्निशमन यूनिट में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। हर स्थान पर हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश सशक्त रूप से दिया गया।


थाना बैढ़न जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास बैढ़न एवं में छात्रों के बीच उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक शिवम सिंह और आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई।


चौकी खुटार – ग्राम गहिलरा में नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताए गए एवं ‘नशे को कहें ना’ पोस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए।


चौकी निवास- जनजाति बालक छात्रावास में बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर शपथ दिलाई गई।


थाना चितरंगी-सीएम राइज स्कूल में श्रमिक, कर्मचारी एवं निर्माण कार्य में लगे लोगों को जागरूक कर शपथ दिलाई गई।


चौकी जयंत-आईडीएल कंपनी में कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध प्रेरित किया गया।


महिला थाना ग्रामीण स्वरोजगार छात्रावास में छात्राओं को संबोधित कर जागरूकता व शपथ ग्रहण कराया गया।

थाना मोरवा-कैलिबर ओबी कंपनी में कर्मचारियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना नवानगर निगाही परियोजना विवेक नगर गेट पर श्रमिकों को संबोधित कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
थाना जियावन- कस्तूरबा गांधी छात्रावास इटार देउसर में छात्राओं व स्टाफ को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए शपथ ग्रहण कराया गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!