Blogक्राइम न्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेश
पूर्व कांग्रेस विधायक की नौकरानी ने खुद को गोली मारी:चित्रकूट में नीलांशु के घर में लाइसेंसी पिस्टल से किया फायर; 2 महीने बाद थी शादी

चित्रकूट थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायल सुमन को जानकीकुंड अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नया गांव थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। नीलांशु चतुर्वेदी का बेड रूम सील कर दिया है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सुमन ने यह कदम क्यों उठाया? सुमन की मां के मुताबिक 2 महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी।

खाना बनाने, बर्तन धोने का काम करती थी सुमन—
पिता अर्जुन निषाद कटरा गुदर थाना कोतवाली कर्बी चित्रकूट की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक सुमन की मां भी पिछले कई सालों से नीलांशु चतुर्वेदी के घर में खाना बनाने, बर्तन धोने और कपड़े साफ करने का काम कर रही है।

मां बोली-खाने के बाद अचानक बाथरूम गई सुमन निषाद की मां सुबिया ने बताया कि हम लोगों ने काम किया। साथ खाना-पीना खाया। बैठे थे। वो अचानक उठकर बाथरूम चली गई। उसके हाथ में बंदूक रही होगी जो मार ली। उन्होंने कहा कि नीलांशु की बेटी नहीं है। वे मेरी बेटी को अपनी बेटी जैसी मानते हैं। वही खिलाते-पिलाते रहे हैं। तिलक भी करवाया उसका।।
