उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज़बड़ी खबर

लखनऊ: एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने किया सुसाइड, घर में पंखे से लटका मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस

ऑपरेशन टाईम्स लखनऊ।। सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में परिवार के साथ रहती थीं। नितेश के भाई फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने एएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमोद का आरोप है कि मुकेश की एक महिला से नजदीकियां थीं। इसको लेकर आए दिन पति पत्नी में विवाद होता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने जान दी है। प्रमोद ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही नितेश लखनऊ आई थी। कई साल से पति पत्नी में विवाद चल रहा था। नितेश को परेशान करने के लिए मुकेश ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पति से विवाद की वजह से ही नितेश सात माह से मायके में रह रही थीं। डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस लाइन में एक अधिकारी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। महानगर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि एएसपी की पत्नी नितेश ने फंदा लगा लिया है।


बेटी ने मां को फंदे पर लटका देख दी सूचना—
पड़ताल में सामने आया कि एएसपी अपने दफ्तर में थे। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अनन्या मौजूद थी। अनन्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। शाम चार बजे वह कमरे से बाहर निकली तो मां को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। अनन्या ने फौरन अपने पिता को घटना की जानकारी दी। मुकेश 2005 बैच के डिप्टी एसपी हैं। मुकेश ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी ममता रानी के मुताबिक नितेश डिप्रेशन में थीं। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। सीसीटीवी कैमरे में नितेश फंदा लगाते नजर आई हैं। पूरी घटना कैमरे में कैद है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बरेली से ट्रांसफर होकर आए थे लखनऊ—
मनोज दो माह पहले ही बरेली से ट्रांसफर होकर लखनऊ आए थे। इसके पहले वह बरेली में एएसपी ट्रैफिक थे। ट्रांसफर होने के बाद वह परिवार के साथ शिफ्ट हुए थे। नितेश की आत्महत्या की खबर सुनकर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी उनके आवास पहुंचे। मुकेश मूल रूप से इटावा के अजीतनगर के रहने वाले हैं। वहीं नितेश फिरोजाबाद नगला करन सिंह सीट से बसपा के पूर्व विधायक राकेश बाबू की बेटी हैं।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!