उत्तर प्रदेश

यूपी के नए मुख्य सचिव बने शशि प्रकाश गोयल

सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में हैं शामिल

ऑपरेशन टाईम्स लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के अगले मुख्य सचिव को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है। सीनियर आईएएस शशि प्रकाश गोयल को प्रदेश का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का 31 जुलाई यानी आज कार्यकाल पूरा हो गया है। उनके रिटायर होने के बाद अब एसपी गोयल को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एसपी गोयल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं। एसपी गोयल जनवरी 2027 में रिटायर होंगे।

लखनऊ से दिल्ली तक है अच्छी पकड़—
दरअसल 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अफसर शशि प्रकाश गोयल अगले मुख्य सचिव की लिस्ट में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इसके पीछे की एक मुख्य वजह उनकी खुद की एक अलग छाप मानी जा रही थी। शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) बीते साढ़े 8 साल से पंचम तल (सीएम कार्यालय) में तैनात थे। जिसके कारण उनकी प्रदेश के प्रशासन और जिलों में गहरी पकड़ मानी जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, सीनियर आईएएस होने के नाते एसपी गोयल की पकड़ न सिर्फ यूपी, बल्कि दिल्ली की नौकरशाही और राजनीतिक गलियारों में भी बहुत मजबूत मानी जाती है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!