मुद्दे की बात लक्ष्मण चतुर्वेदी के साथ

नवरात्र की 9 शक्तियां और 9 उपाय जो आपमें नई ऊर्जा जाग्रत करेंगे

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। नवरात्र अपने स्रोत की ओर लौटने का समय है। हमारा पूरा जीवन सत्व, रजस और तमस के तीन गुणों से संचालित होता है। जब हम नवरात्र में देवी मां की पूजा करते हैं तो इन तीनों गुणों में संतुलन स्थापित करते हैं। अपने भीतर और वातावरण में सात्विक ऊर्जा में वृद्धि करते हैं। इस नवरात्र में अपने भीतर इन नौ शक्तियों को जाग्रत कीजिए।

यह नौ उपाय कीजिए —

ध्यान शक्ति : भावनात्मक ऊर्जा को जाग्रत करता है रोज 10 मिनट ध्यान—
नवरात्र में रोज कम से कम 10 मिनट ध्यान जरूर करें। ध्यान आत्मा का भोजन है। यह आपके चारों ओर सकारात्मक तरंगें पैदा करता है। यह आपके साथ दूसरों के व्यवहार को भी प्रभावित करता है। ध्यान से बुद्धि में तीक्ष्णता और सजगता आती है। आप भावनात्मक रूप से हल्का और शुद्ध अनुभव करते हैं। ध्यान अतीत से बाहर निकालता है।

दान शक्ति : इससे हमेशा प्रसन्न रहने का आशीर्वाद मिलता है—
नवरात्र के समय में दान-पुण्य का विशेष महत्त्व है। दान का अर्थ है- उपहार देना। जब आप किसी जरूरतमंद को कुछ दान करते हैं या उनकी भलाई के लिए कोई अच्छा कार्य करते हैं तो उन्हें राहत मिलती है और प्रसन्नता होती है। उनकी प्रसन्नता आपके लिए आशीर्वाद बनकर आती है। जो आपको ध्यान की गहराई में ले जाने में मदद करता है।

सेवा शक्ति : इससे पुण्य मिलता है और पुण्य से ध्यान जाग्रत होता है—
सेवा का अर्थ है बदले में कुछ पाने की अपेक्षा किए बिना किसी और के लिए कुछ करना। जब आप जरूरतमंद लोगों की सेवा इसीलिए करते हैं कि इससे उन्हें कुछ राहत मिल सके तो आपको सेवा का फल अवश्य मिलता है। सेवा से पुण्य मिलता है। पुण्य आपको ध्यान की गहराई में ले जाता है और ध्यान आपकी मुस्कान वापस लाता है।

योग शक्ति : मुस्कराने का योग आपको तनावमुक्त बनाता है—
आप किसी शिशु को देखेंगे तो पाएंगे कि 3 महीने की उम्र से 3 साल की उम्र तक वह सभी योगासन करता है। जैसे बच्चा गहरी सांस लेता है। गहरी नींद सोता है और मुस्कराता है। वह सब योग है। इसलिए बच्चे तनावमुक्त रहते हैं और दिन में 400 से अधिक बार मुस्कराते हैं। योग मुस्कान लाता है। स्वभाव में मैत्री लाता है। इसलिए नवरात्र में योग आरंभ कीजिए।

मंत्र शक्ति : मंत्र कीजिए या सुनिए इससे चेतना जाग्रत होती है—
मंत्र आपकी सकारात्मक ऊर्जा को बाहर लाते हैं। शरीर के चारों ओर एक कवच बनाते हैं। नवरात्रि में किए गए यज्ञों के दौरान उच्चारित वैदिक मंत्रों से बनने वाली सकारात्मक तरंगों से हमारी चेतना प्रभावित होती है। भक्ति और विश्वास से मंत्र सुनने को मंत्र स्नान कहते हैं। इससे दुख और पीड़ा मिटती है। मंत्रों की ऊर्जा से समृद्धि और सफलता आती है।

संकल्प शक्ति : अपनी इच्छाओं को पूरा करने का संकल्प लीजिए—
संकल्प यानी शांतिपूर्ण और मजबूत मन से उत्पन्न ‘इच्छा’। नवरात्र पूजा और होम के दौरान जब हम संकल्प लेते हैं। तब पूरे ब्रह्मांड को इसे सुनने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसलिए संकल्प लेने के लिए जरूरी है। प्रार्थना करना और ईश्वर को समर्पित करना। संकल्प के बाद हम इस विश्वास पर टिके रहते हैं कि जो सर्वश्रेष्ठ है वही होगा।

प्रार्थना शक्ति : यह आपकी बहुमूल्य इच्छा को मजबूत बनाती है—
आप प्रार्थना के लिए कब समय देते हैं?अधिकतर जब आपके पास कोई और काम नहीं होता तब। यदि प्रार्थनाएं नहीं सुनी जा रही हैं तो ऐसा इसीलिए है क्योंकि आप ईश्वर को अपना मूल्यवान समय नहीं दे रहे हैं। नवरात्रि प्रार्थना का अवसर है। ईश्वर से वो मांगिए जो आपके लिए बहुमूल्य है। इसके लिए अपना मूल्यवान समय निकालिए।

मौन शक्ति : रोज 10 से 15 मिनट मौन सत्य के करीब ले जाता है—
नवरात्रि में 10-15 मिनट रोज मौन रहने की कोशिश कीजिए। हमारे शब्दों में ऊर्जा होती है। कई बार आप न केवल अपने कार्यों से बल्कि वाणी और विचारों से हिंसक हो जाते हैं। जब आप गलत बातें कहना छोड़ देते हैं, तब आपके शब्दों में आशीर्वाद देने की शक्ति आ जाती है। सत्य शब्दों से परे है। केवल मौन में ही हम सत्य का बोध कर सकते हैं।

आहार शक्ति : शांति, उत्साह, रचनात्मकता जाग्रत होगी—
हल्का और सात्विक भोजन शरीर को स्वस्थ और हृष्ट-पुष्ट रखता है। साथ ही ध्यान की अनुभूति में सहायता करता है। जो भोजन 3 से 4 घंटे में आसानी से पच जाए, जैसे हरी सब्जियां, अनाज, फल और उनका रस सात्विक भोजन की श्रेणी में आते हैं। ऐसे भोजन से शांति, उत्साह, रचनात्मकता और स्पष्ट धारणा जैसे गुण जागृत होते हैं।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!