सीधी

सीधी कलेक्टर ने किया प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन, जिपं सीईओ को अतिरिक्त प्रभार

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से जिले में कार्यरत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन किया गया है। जारी आदेशानुसार अंशुमान राज (भाप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संचालित समस्त योजनाऐं, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, सामाजिक न्याय सेवाएं विभाग, योजना मंडल जिला सीधी, जनजातीय कार्य विभाग सीधी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, अधीक्षक सह जिला आयुर्वेद, सैनिक कल्याण, रोजगार हितग्राही मूलक योजना एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के प्रभारी अधिकारी होंगे। इसी प्रकार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कृषि, उद्यान, भू-जल सर्वेक्षण, मत्स्य, रेशम केन्द्र, पशु चिकित्सा सेवायें, जीव विविधता एवं जीव प्रौद्योगिकी, महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, ऊर्जा, ग्राम उद्योग एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास केन्द्र, श्रम विभाग, समस्त स्वरोजगार मूलक योजनाओं एवं कार्यक्रम के लिये प्रमुख समन्वयक, समस्त बीमा योजनाओं का (कृषि बीमा को छोड़कर) क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल), जिला पुनर्गठन एवं जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृत परिषद, ग्रामीण विकास से संबंधित समस्त विभागों के कार्यों की समीक्षा एवं क्रियान्वयन का दायित्व एवं निर्वहन करेंगे। लाडली बहना योजना, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना, जननी सुरक्षा योजना प्रसव हेतु परिवहन एवं उपचार योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय आयोडीन कलेक्टर एवं जिला अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम, विजयाराजे जननी कल्याण बीमा योजना, राष्ट्रीय टीकाकरण, बाल शक्ति योजना, बाल संजीवनी अभियान का क्रियान्वयन उपरोक्त योजनाओं, विभागों की नस्तियां मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत की जावेगी। इसके साथ ही वे जिला ई-गवर्नेन्स सोसायटी सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी को अपने कार्य के साथ-साथ अपर कलेक्टर जिला सीधी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीलेश कुमार शर्मा (रात्रसे) संयुक्त कलेक्टर अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ जिला भू-अर्जन अधिकारी होंगे। साथ ही कार्यालय कलेक्टर स्थापना, वित्त, नजारत शाखा के प्रभारी अधिकारी होंगे। प्रशान्त कुमार त्रिपाठी (राप्रसे) संयुक्त कलेक्टर राजस्व अभिलेखागार, सामान्य, प्रवाचक कलेक्टर, राजस्व लेखा, स्टेशनरी, ज्यूडीशल, व्यवहारवाद, राहतध्जनसंपर्क निधि, विभागीय जाँच, जन सुनवाई, परिवाद, पेंशन प्रकोष्ठ, निरीक्षण, कार्यालय अधीक्षक, आवक जावक, प्रतिलिपि शाखा, जिला पूरातत्व पर्याटन एवं सांस्कृतिक परिषद सीधी, सामान्य प्रभिलेखागार, संस्थागत बचत, अल्प बचत, राजस्व शाखा, पशु संग्रणना, तकाबी एवं पशु क्रूरता निवारण शाखा के प्रभारी अधिकारी होंगे।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!