सिंगरौली

डिप्टी सीएम के आगमन से पूर्व संयुक्त संघर्ष मंच का अनिश्चितकालीन धरना पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल किया गया था तैनात

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। संयुक्त संघर्ष मंच के तत्वावधान में नगर पालिक निगम सिंगरौली के भ्रष्टाचार और घोटालों की पोल खोलते हुए आज 9 वें दिन भी निगम कार्यालय के सामने जमे है। इस दौरान आज अनशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। हुआ यूं कि आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का जिले के गोपद सोन पुल का उद्घाटन होना था। सीएम पुल उद्घाटन के बाद सिंगरौली के नौगढ़ में चिकित्सा महाविद्यालय में क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सबसे पहले प्रशासन द्वारा आंदोलन समाप्त करने को कहा गया लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस प्रशासन वहां दर्जनों की संख्या में पहुंच आंदोलन कर रहे लोगों को जहां थे। वहीं पर रोक कर नजरबंद कर दिया गया। यहीं नहीं आंदोलन स्थल को रस्सियों के माध्यम से पूरी तरह उन्हें रोक दिया गया। आंदोलन कर रहे बबलू सिंह ने बताया कि हम आंदोलन अपना पूरी शांत तरीके से चला रहे हैं और इस तरह की कार्यवाही से लग रहा है जैसे हमारा आंदोलन सही दिशा की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने हम लोगों ने जो कदम उठाये हैं। वह अनवरत यहां चलता रहेगा। जब तक की हमारी मांगे पूरी नहीं होती है। उक्त धरने पर मुख्य रूप से बबलू सिंह अशोक शाह अंकित, आशीष शाहवाल, रावेंद्र सिंह, चंद्रमणि चौरसिया, सतेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह अभिषेक मिश्रा, दशरथ सिंह, आलोक सिंह, शिव वर्मा, ओम प्रकाश शाह, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, राम सिंह, अक्षय साह, आदित्य तिवारी, राम सहाय साहू, सुजीत सिंह, रवींद्र सिंह, बी यन त्रिपाठी, अर्जुन शाह, अनिल शाह, अर्जुन शाह, पुष्पेन्द्र सिंह सतीश चंदेल, आनंद मोहन सिंह, अनिल जयसवाल, कुंदन सिंह, बृजेश जयसवाल, राहुल सिंह, भरत सिंह, निलेश सिंह, अतुल चौरशिया, भरत सिंह, राम लाल पाल, प्रवीण सिंह चंदेल, राकेश सिंह गोलू, विनोद शाह, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!