6 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को विंध्यनगर पुलिस ने शक्तिनगर से किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर पी.एस.परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी की पुलिस टीम ने 6 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को शक्तिनगर से गिरफ्तार किया है। थाना विन्ध्यनगर पुलिस द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 06/10/2024 को थाना विन्ध्यनगर में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारंटी सूरज बंशल पिता बब्बू बंशल उम्र 24 वर्ष निवासी गहिलगढ़ पश्चिम का शक्तिनगर से अपने घर तरफ पैदल ही आ रहा है। जिसको पकड़ने हेतु तत्काल एक टीम भेजी जाकर सूरज बंशल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जिला जेल भेजा गया है। विदित हो कि आरोपी वारंटी के विरूद्ध वर्ष 2018 में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। जो पेशी पर उपस्थित नही हो रहा था और पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। जहां पुलिस को सूचना मिली कि उपरोक्त वारंटी नवरात्रि के समय अपने घर आया हुआ है। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुनील दुबे, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक भोले लोधी, अमलेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।