थाना सरई मे शान्ति समिति की बैठक आयोजित

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। थाना सरई मे दशहरा पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक वरिष्ठ अधिकारियो की उपस्थित मे ली गई जिसमे एसडीएम देवसर अखिलेश कुमार सिंह एसडीओपी देवसर राहुल सिंह सैयाम, तहसीलदार सरई चन्द्र शेखर मिश्रा थाना प्रभारी सरई उनि. मनोज सिंह चौहान सी एम ओ नगर परिषद सरई सुरेन्द्र सिंह एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति आये। थाना क्षेत्र मे रखे गये दुर्गा प्रतिमाओं के संयोजको को समझाईस दी गई की दुर्गा प्रतिमा स्थल मे शान्ति व्यवस्था बना कर प्रतिमा का पूजा पाठ किया जाय महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखे एवं डी. जे. बाजा को ज्यादा तेज आवाज मे न बजाया जाय। थाना क्षेत्र में भ्रमण कर दुर्गा प्रतिमा संयोजको को समझाइस दी गई एवं प्रतिमाओं का निरीक्षण किया गया। दुर्गा प्रतिमाओं के संयोजको को समझाइस दी गई कि किसी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न न हो व प्रतिमा विसर्जन घाट मे शान्ति पूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन करे विसर्जन स्थल / घाट मे ज्यादा गहरे पानी मे न जाये ताकि किसी प्रकार का कोई घटना न हो।