क्राइम न्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेश

इंदौर में रेप के बाद नग्न घूमती रही विक्षिप्त महिला

सीसीटीवी फुटेज में महिला को ले जाता दिखा आरोपी,पुलिस ने किया गिरफ्तार


ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।।
इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद वह अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच की सदर बाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी की है। एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को 40 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी। अकेले घूमते देख यहां से गुजर रहा सोनू उर्फ साहिल सोनी (उम्र 20 साल) निवासी जनता कॉलोनी महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह महिला को अकेला छोड़कर भाग गया। एडीसीपी ने बताया कि सोनू पेशे से हम्माल है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला है।

पुलिस को कुछ नहीं बता पाई महिला— दुष्कर्म के बाद महिला कॉलोनी में अर्द्धनग्न हालत में ही निकल गई। वह पूछताछ में पुलिस को भी जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर आरोपी सोनू सोनी ने भी दुष्कर्म की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में इसकी तस्वीर भी सामने आई है। सुबह करीब 4 बजे सफाईकर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की तो महिला करीब साढ़े 4 बजे एक गार्डन के पास बैठी मिली। जिसके बाद उसे कपड़े पहना गए और पूछताछ की गई लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की।
आधा किलोमीटर तक बिना कपड़ों के चलती रही महिला—
महिला को आरोपी एक खाली टपरी में लेकर गया था। घटनास्थल के आसपास पुलिसकर्मियों के मकान हैं। एक चौकीदार का परिवार भी रहता है। यहां से महिला करीब आधा किलोमीटर तक बिना कपड़ों के पैदल गई थी। आसपास रहने वालों के मुताबिक उन्होंने कुछ नहीं देखा।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!