मध्य प्रदेश

कंधे में स्टार लगने के कुछ घंटे बाद ही निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी को मिला रामपुर थाने का प्रभार

यातायात थाना में भेजे गए 6 पुलिस कर्मी, एसपी ने जारी किए आदेश


रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी
ऑपरेशन टाईम्स सतना।। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक पदोन्नति आदेश मिलने के एक पखवाड़े बाद शुक्रवार को पदोन्नति होने वाले दो पुलिस अधिकारियों के कंधे पर एसपी सतना के द्वारा स्टार लगाया गया। कंधे में स्टार लगने के कुछ घंटे बाद ही कार्यवाहक निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी को रामपुर बाघेलान थाना का प्रभार सौंपा गया। श्री चतुर्वेदी पूर्व में भी इस थाने के प्रभारी रह चुके हैं। वहीं पदोन्नति होने वाले कार्यवाहक निरीक्षक विजय त्रिपाठी को स्टार लगाने के उपरांत रिलीव कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसपी आशुतोष गुप्ता ने आदेश जारी कर निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी को थाना रामपुर बाघेलान का प्रभारी का आदेश जारी करने के साथ ही कई पुलिस कर्मियों की नवीन पदस्थापना की है। जारी सूची के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार पूनम रावत को पुनः यातायात थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन से एसआई उदय नारायण सिंह को बाबूपुर चौकी, रामपुर बाघेलान थाना में पदस्थ एएसआई नरेन्द सिंह गहरवार को सिटी कोतवाली और सिटी कोतवाली में पदस्थ एएसआई प्रेमशंकर द्विवेदी को रामपुर बाघेलान थाना, सिटी कोतवाली में पदस्थ एएसआई राजेश तिवारी को यातायात थाना, यातायात थाना में पदस्थ एएसआई सुमित मरावी को सिटी कोतवाली एवं पुलिस लाइन से एएसआई राम प्रताप वर्मा और राम प्रकाश तिवारी को यातायात थाना भेजा गया है। एएसआई राज बहादुर सिंह को सिविल लाइन से कोठी थाना स्थानान्तरित किया गया है। प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत अग्निहोत्री और अर्पित सेन को पुलिस लाइन से क्रमशः रामपुर बाघेलान थाना और जसो थाना स्थानतरित किया गया है। रामपुर बाघेलान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामचरण चौधरी को सिविल लाइन और अरविंद शुक्ला को कोलगवां थाना स्थानांतरित किया गया। पुलिस लाइन से प्रधान आरक्षक प्रहलाद शुक्ला को यातायात थाना, सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह को रामपुर बाघेलान, जसो थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक संत कुमार प्रजापति को सिंहपुर, पुलिस लाइन से जगदीश मीणा को यातायात थाना, महिला आरक्षक रुचि शुक्ला को नागौद थाना भेजा गया है। कोटर थाना में पदस्थ आरक्षक विपिन द्विवेदी को सिंहपुर थाना, पुलिस लाइन से महिला आरक्षक रोशनी त्रिपाठी को नागौद, कोलगवां थाना में पदस्थ आरक्षक रिंकू जाटव को कोठी, पुलिस लाइन से महिला आरक्षक प्रीति तिवारी को आजाक एवं रमा सिंह को मझगवां थाना भेजा गया है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!