बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने प्रशिक्षणरत आईपीएस अधिकारियों से की सौजन्य भेंट

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मुख्य सचिव अनुराग जैन से मंत्रालय में गुरुवार को मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षणरत वर्ष 2022 एवं 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्य सचिव जैन ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उनसे भविष्य में पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य करने की योजनाएं पूछीं। श्री जैन ने आमजन की शासन से अपेक्षाएं और अधिकारियों द्वारा ईमानदारी से उन्हें पूर्ण किए जाने। नई तकनीकों से हमेशा अपडेट रहने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य सचिव ने सभी पुलिस अधिकारियों को एक अच्छे और लगनशील अधिकारी के रूप में अलग पहचान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मप्र पुलिस अकादमी मलय जैन एवं कोर्स समन्वयक अनिल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थें।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!