सिंगरौली

नवानगर थाना प्रभारी ने डीएवी,डीपीएस हाईस्कूल में जेंडर आधारित हिंसा रोकने लगाई कार्यशाला

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। लिंग आधारित हिंसा इन दिनों चर्चा में है। जेंडर आधारित हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर सिंगरौली एसपी मनीष खत्री और कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला सक्रिय है। इसी क्रम में नवानगर के डीएवी हाईस्कूल में बच्चों को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान की कार्यशाला लगाई गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हम होंगे कामयाब अभियान के तहत नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएवी हाईस्कूल में जेंडर आधारित हिंसा के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए हम होंगे कामयाब थीम पर डीएवी हाईस्कूल में 2 बजें पहुंच कर जागरूकता अभियान चलाया गया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्र- छात्राओं को बताया कि जेंडर के आधार पर कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाज में बच्चियों के मुकाबले बच्चों को ज्यादा लाड प्यार देकर उनकी आदतों को बिगाड़ देते हैं। वही बच्चे बाद में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं करते हैं और बाद में बड़े अपराध कर बैठते हैं। बच्चियों की शादी 18 साल में जबकि बच्चों की शादी 21 साल में ही करें। ताकि शारीरिक, मानसिक सहित बौद्धिक रूप से परिपक्व हो जाएं। बाल विवाह करना और करना दोनों अपराध है। समाज में कहीं भी अत्याचार, प्रताड़ना, अपराध हो रहा है उसकी जानकारी पुलिस को दें। छात्राओं को अपराध के खिलाफआवाज उठाना और थाने में जाकर अपनी पीड़ा बताने में हिचक ना करें। शिकायत करने वाले या फिर सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाता है। वहीं दिनांक 28/11/2024 को थाना नवानगर छेत्र में डी.पी.एस.स्कूल निगाही में हाईस्कूल के बच्चों को “हम होंगे कामयाब अभियान” के तहत जेंडर आधारित हिंसा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं कुछ शार्ट फ़िल्म दिखाई गईl lShe box portal आंतरिक परिवाद समिति से सम्बन्धित कामकाजी महिलाओं के लिए पोर्टल है….जो कार्यस्थल पर महिलाओ के प्रति होने वाले लैंगिक शोषण को रोकने के लिए बनाया गया है। डीपीएस स्कूल निगाही में कामकाजी महिलाओें के प्रति होने वाले शोषण से संबधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लघु फ़िल्म दिखाई गई। स्कूल के प्रिंसिपल श्री सुखवंत सिंह थापर सर अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे एवं उनका सराहनीय सहयोग रहा।।






Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!