तत्कालीन गढ़ थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। जिले के गढ़ थाना के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विकास कपीस व उनके एक सहयोगी पर एक महिला ने उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर की है। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत की जांच कराने की बात कही है। शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची एक महिला ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व गढ़ थाना प्रभारी विकास कपीस अपने दल बल के साथ मेरे घर पहुंचे थे। घर के पुरुषों को पकड़ कर थाना ले गये थे। इसके कुछ समय बाद वापस आये और घर के भीतर घुस गये। इसके बाद मेरी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से चले गये। घटना के बाद ही महिला एसपी पहुंची आफिस की। लेकिन अब पुरुष छूट कर लगाया महिला ने हैं। जिसके बाद वे पुलिस आरोप अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराना चाहती थी। लेकिन परिवार वालों ने कहा कि घर के पुरुष पुलिस की हिरासत में हैं। उनके साथ कुछ गलत न हो जाये। ऐसे में शिकायत नहीं शिकायत दर्ज कराई है। इधर इस मामले को लेकर निरीक्षक विकास कपीस ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने पुलिस गई थी। तब महिला समेत अन्य लोगों ने हमला बोल दिया था। लिहाजा सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी। यही वजह है कि अब उन्हें जबरिया फंसाया जा रहा है। जबकि पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिये यह शिकायत करना प्रतीत हो रही है। फिर भी महिला के आरोपों की निष्पक्ष रूप से जांच कराई जायेगी। जो भी तथ्य सामने आयेंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।