कांग्रेस पार्षद शत्रुहन लाल शाह भाजपा में हुये शामिल

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। वार्ड क्रमांक 20 जैतपुर से कांग्रेस के टिकट पर बने पार्षद शत्रुहन लाल शाह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेसी पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के हाथों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह एवं निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस की वैमनस्य पूर्ण राजनीति से आजिज होकर शत्रुहन लाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। शत्रुहन लाल ने बताया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सुचिता पूर्ण राजनीति से प्रेरित होकर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को चुना है और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर मैं अपने राजनैतिक एवं सांगठनिक दायित्त्वों का निर्वहन करूंगा तथा एक पार्षद होने ने नाते अपने वार्ड के विकास के लिए नये अध्याय स्थापित करूंगा। इस अवसर पर पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल, पार्षद, संजय सिंह, पार्षद कमलेश वर्मा, पार्षद आशीष वैश्य, पार्षद राम नरेश शाह, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव समेत अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे।