दांपत्य सूत्र में बंधे 88 जोड़े, 87 का विवाह तो एक का निकाह हुआ कुबूल
सभी नव विवाहित जोड़ों का दांपत्य जीवन सुखमय एवं मंगलमय हो-राधा सिंह

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जो प्रदेश की जनता के खुशहाली के लिए कई तरह की योजनाएं चला कर लाभान्वित कर रही है। बताते चलें कि 8 दिसंबर को खेल मैदान चितरंगी में सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के 88 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रो के उच्चारण से विवाह सम्पन्न कराया गया, वहीं मौलवियों ने कलमा के साथ निकाह कबूल कराया। वर वधु के पक्ष से आए हुए महिलाओं ने शुभ मांगलाचार विवाह गीत गाकर माहौल को उत्साहित बनाए रखा। उक्त कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष चितरंगी सियादुलारी की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायत राज ग्रामीण विकास राधा सिंह व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना नागेंद्र सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य कमलेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह पैगाम, जनपद उपाध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह, जनपद सदस्य गजराज सिंह, सुषमा सिंह, रज्जी देवी, डॉ रविंद्र सिंह, प्रवेन्द्रधर द्विवेदी, प्रभात कुमार सिंह, हर्ष सिंह, प्रकाश नारायण जायसवाल, उपखण्ड अधिकारी सुरेश जादव, अनुबिभागीय पुलिस अधिकारी आशीष जैन, तहसीलदार चितरंगी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषि नारायण सिंह की उपस्थिति में शासन द्वारा प्राप्त सहायता राशि का चेक वितरित किया गया एवं राज्यमंत्री के साथ में अतिथियों द्वारा सभी जोड़ों को पुष्प वर्षा करते हुए सुखमय जीवन हेतु आशीर्वाद दिया गया। मंच का संचालन उर्मलेश पांडेय एवं रमाकांत बैस द्वारा किया गया एवं सभी का आभार प्रभारी ष्ट्रन ऋषि नारायण सिंह द्वारा किया गया, इस दौरान जनपद सदस्य दिस्य पानमती, गेंद कुमारी, जागनारायन सिंह, भाजपा मंडल पदाधिकारी शारदा प्रसाद, अरुण पांडेय नंदकुमार सिंह, राकेश द्विवेदी विद्यासागर तिवारी, गंगासागर बैस, मनीजर बैगा, चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत सभी सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक वर-वधू पक्ष से परिजन व पुलिस प्रशासन तथा जनपद पंचायत चितरंगी के अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे। सभी के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी।