उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज़

महाकुंभ में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली कहानी

ऑपरेशन टाईम्स प्रयागराज।। झुंसी के आजाद नगर स्थित केवट बस्ती में 18 फरवरी की रात धारदार हथियार से 35 वर्षीय महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के पीछे सनसनीखेज बात सामने आई है। हत्या में उसके पति की ही भूमिका मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। पुलिस के अनुसार नई दिल्ली निवासी अशोक वाल्मीकि 17 फरवरी को पत्नी मीनाक्षी के साथ महाकुंभ आया था। संगम में स्नान के बाद उसने सेल्फी मोड में वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके बाद झूसी के आजाद नगर स्थित केवट बस्ती में कमरा लिया। वहां आईडी नहीं दी। 18 फरवरी की रात पत्नी की बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घरवालों से कहा मीनाक्षी कुंभ में कहीं खो गई। मीनाक्षी के बिना अशोक 19 फरवरी को दिल्ली घर पहुंचा। तो बेटे अश्विन ने पूछा मां कहां रह गई? इस पर अशोक ने कहा कि मीनाक्षी महाकुंभ में कहीं खो गई है। हमने उसे बहुत ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता के हाव-भाव देखकर बेटे अश्विन को शक हुआ। अगले ही दिन 20 फरवरी को अश्विन महाकुंभ नगर पहुंचा और अपनी मां की फोटो देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। अश्विन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीनाक्षी की खोजबीन शुरू की। खोया पाया केंद्र की भी मदद ली गई। पर उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान झूसी पुलिस से जानकारी मिली कि 18 फरवरी की रात हुई महिला की हत्या की तस्वीर मीनाक्षी से मिलती है। इसके बाद पुलिस अशोक तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला से अफेयर का विरोध करती थी पत्नी— पुलिस ने अशोक से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया। उसने बताया कि उसका अफेयर एक महिला से था। पत्नी उससे बातचीत करने के लिए मना करती थी। आए दिन प्रेमिका को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ करता था। इसलिए महाकुंभ में लाकर मीनाक्षी को मारने की प्लानिंग बनाई थी। झुंसी इस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी अशोक ने आजाद नगर इलाके में कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक वहां नहीं रहता है। यहां जनरल स्टोर चलाने वाला मकान की देखरेख करता है। आरोपी ने दुकानदार से कहा था कि हम लोग बहुत थके हैं। महाकुंभ में नहाने आए थे। हमें रात बिताने को एक कमरा दे दो। दुकानदार ने आईडी और फोन नंबर मांगा तो बहाना बनाकर चला गया। इसके बाद रात में हत्या करने के बाद फरार हो गया। मीनाक्षी के बेटे अश्विन ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद अशोक को गिरफ्तार करने पर हत्या की कहानी सामने आ गई।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!